spot_img
spot_img
Friday, July 10, 2026
spot_img

देश को आगे लेजाने के लिए चलें पं. गोविन्द बल्लभ पंत के आदर्शों पर : पंकज भट्ट

नैनीताल (महानाद): भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 136वीं जयन्ती के अवसर पर आज 10, सितंबर 2023 को एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने पर्यटन नगरी पहुंचकर मल्लीताल पंत पार्क स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत एक अच्छे वक्ता, कुशल प्रशासक थे। एक समाज सेवी के रूप में उनके द्वारा देश हित के कल्याण हेतु अनेक कुप्रथाओं के दमन हेतु प्रयास किया गया। वे ना सिर्फ स्वतंत्र भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रहे बल्कि देश के गृहमंत्री पद पर भी पदस्थ रहे और उन्हें भारत रत्न के सम्मान से भी नवाजा गया। अतः हम सभी को उनकी जयंती के अवसर पर उनके मार्ग पर प्रशस्त होकर चलने का प्रयास करना चाहिए।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल धर्मवीर सोलंकी, यातायात निरीक्षक नैनीताल आदेश कुमार सहित अन्य अधीनस्थ पुलिसजन एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक जन मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles