spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

गोवंशीय पशुओं को खुला छोड़ देने वाले लोगों को चिन्हित कर करो कार्रवाई

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : गोवंशीय पशुओं की सड़क हादसे में आये दिन हो रही मौतों को लेकर नगरवासियों ने आज संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा को ज्ञापन सौंप कर मांग की कि नगर निगम क्षेत्र में आये दिन वाहन दुर्घटना में गौवंशीय पशुओं की मौतें हो रही हैं। साथ ही दुर्घटना में लोग भी चोटिल हो रहे हैं। ये सभी पशु किसी न किसी के हैं। वे चरने के लिए या किसी अन्य कारण से इनको सड़कों पर छोड़ देते हैं।

उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट से मांग की है कि ऐसे पशुओं के मालिकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कारवाई अमल में लाई जाये। यदि संबंधित पशुओं का कोई मालिक नहीं है तो उनको नगर निगम द्वारा गौशाला में भेजा जाए।

ज्ञापन देने वालों में अभिषेक ठाकुर, संदीप, विष्णु गोस्वामी, शुभम, बिन्नू, अमित सागर,अंकित कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles