spot_img
spot_img
Friday, July 31, 2026
spot_img

मिली अनियमितता तो पुलिस ने बंद कराये स्पा सेंटर

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर /पुलिस अधीक्षक नगर /पुलिस अधीक्षक अपराध /पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशानुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा अनैतिक व्यापार, बाल श्रम, आदि की रोकथाम हेतु रुद्रपुर में स्पा सेंटरों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान मेट्रो पोलिस मॉल सिडकुल पंतनगर में स्थित गोल्डन स्पा, मेलोडी स्पा, सेवन स्काई स्पा और हल्क स्पा में अनियमिततायें पाई जाने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। अनियमिता पूर्ण करने तक स्पा सेंटरों को बंद कराया गया। अनियमितताएं पूर्ण करने के बाद ही स्पा सेंटर खोलने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles