विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अवैध कच्ची शराब बेचने व बनाने वालों के खिलाफ कोतवाली आईटीआई पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की 2 भट्टी, शराब बनाने वाले उपकरणों तथा लगभग 10 हजार लीटर लहन को नष्ट कर दिया।
आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति के आदेश पर जनपद में प्रभावी चैकिंग व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में आज दिनांक 23.08.2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरखेड़ी में बहल्ला नदी के किनारे लगी 2 अवैध कच्ची शराब की लगी भट्टियां, शराब बनाने के उपकरण तथा लगभग 10 हजार लीटर लहन को नष्ट कर दिया।
पुलिस टीम में एसआई बसंत पंत, कां. राजेन्द्र जोशी, रमेश बंग्याल तथा दीपक जोशी शामिल थे।



