spot_img
spot_img
Wednesday, September 23, 2026
spot_img

चोरी का माल खरीदने वाला काशीपुर का कबाड़ी गिरफ्तार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : ट्रांसफार्मर से कॉपर एवं तेल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह से कॉपर खरीदने वाले कबाड़ी को पुलिस ने 15 किलो तांबे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 04-05/08/2026 की रात्रि में चोरों द्वारा नादेही में स्थित सोलर प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर से ऑयल और उसमें लगा कॉपर चोरी कर लिया था, जिसमें जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 18.08.2026 को 1- सराफत पुत्र मौ. नबी निवासी रानी नगला, थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद 2- संजीव कुमार पुत्र नेतराम निवासी मेवला धारु, थाना टांडा, जिला रामपुर तथा 3- मोहन पुत्र जगदीश सिंह निवासी मेवला धारु, थाना टांडा, जिला रामपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

कॉपर एवं तेल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह से कॉपर खरीदने वाले कबाड़ी गफ्फार पुत्र मियां जान निवासी बरखेडा पाण्डेय, थाना आईटीआई, काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर को आज दिनांक 22.08.2026 की प्रातः उसके घर से चोरी के 15 किलो तांबे के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस टीम में कोतवाल जसपुर राजेश पाण्डेय, एसएसआई भूपाल राम पौरी, एसआई संतोष देवरानी, कां. प्रविन्द्र सिंह, अशोक कुमार तथा दिनेश सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles