spot_img
spot_img
Saturday, May 2, 2026
spot_img

प्रियंका अग्रवाल बनीं व्यापार मंडल महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग एवं जिला महामंत्री जतिन नरूला ने प्रियंका अग्रवाल को महिला मोर्चा काशीपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रियंका अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

अपने मनोनयन पर समस्त पदाधिकारियो का आभार प्रकट करते हुए प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि मेरा लक्ष्य होगा कि व्यापार प्रतिनिधि मंडल मजबूत बने, हर छोटे बड़े व्यापारियों की आवाज/समस्याओं को सरकार के आगे रखें एवं उनका समाधान करें व सरकारी नीतियों का लाभ हर व्यापारी तक पहुंचे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं दजर्र राज्य मंत्री उत्तराखंड नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, सत्यवान गर्ग, प्रमोद राजहंस, हरिओम अरोरा, त्रिलोक अरोरा, अमन बाली, आकाश गर्ग, विमल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

kashipur_city | kashipur_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles