spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

श्री रामलीला कमेटी ने किया श्रीराम की राजगद्दी की शोभायात्रा का आयोजन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व के अगले दिन आज राजगद्दी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई।

आपको बता दें कि सरकार द्वारा लागू कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते विगत वर्ष की भांति इस बार भी रामलीला का मंचन नहीं हो पाया था। जिसके स्थान पर श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। बीते दिन दशहरे के पर्व पर रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में पायते वाली रामलीला में रावण और कुंभकरण के पुतलों के दहन के साथ दशहरे का पर्व मनाया गयाा। जिसके तहत आज राजगद्दी की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

श्री रामलीला कमेटी के उपमंत्री मनोज अग्रवाल ने बताया कि यह राजगद्दी शोभायात्रा रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक, नगर निगम रोड, मेन मार्केट, किला मौहल्ला, मुंशीराम चौराहा, मुल्तानी मोड़, कटोराताल, चीमा चौराहा होते हुए वापस रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई। इसी के साथ श्री रामलीला कमेटी के सभागार में चल रही रामकथा का भी समापन हो गया।

राजगद्दी शोभायात्रा में भगवान गणेश, माँ सरस्वती, भगवान शिव की झांकी के अलावा, राधा कृष्ण नृत्य और क्षीर सागर में विष्णु भगवान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा रामदरबार जिसमे प्रभु राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान बैठे थे, आकर्षण का केंद्र रहा।

इस दौरान पुरानी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर पर प्रभु राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का तिलक और माल पहनाकर आरती की गई तथा भेंट स्वरूप दक्षिणा दी गयी। शोभायात्रा में शामिल बैंडबाजो की भक्तिमय धुनों और भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles