spot_img
spot_img
Tuesday, October 13, 2026
spot_img

रामनगर : क्रॉकरी की दुकान पर बेच रहा था गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सलीम अहमद : पुलिस ने क्रॉकरी की दुकान में गांजा बेच रहे दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि पुलिस को कानियां स्थित फैमिली क्रॉकरी नाम की दुकान पर गांजा बेचे जाने की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुकान चला रहे हिमांशु रावत ठाकुर पुत्र रतन सिंह निवासी चित्रकूट कॉलोनी, कानियां को 7 किलो 2 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में एसआई कैलाश चंद्र जोशी, कांस्टेबल गगन भंडारी, अभय सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles