spot_img
spot_img
Monday, August 17, 2026
spot_img

काशीपुर : सांई बाबा की कृपा से जीत रहे हैं हम – धामी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 12ः30 बजे काशीपुर के कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री साईं धाम सिद्धपीठ मंदिर पहुंचे। वहां पर पहुंचकर उन्होंने साईं बाबा के प्रतिमा के समक्ष चंपावत के विधायक और मंदिर के संस्थापक कैलाश गहतोड़ी के साथ संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना की।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह एक साधारण कार्यक्रम है। क्योंकि चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। साईं बाबा की कृपा से उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव निर्विघ्न एवं निर्बाध रुप से संपन्न हुआ है। बाबा की कृपा सारे काम निर्भीक रुप से संपन्न हो रहे हैं। बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे, हमारे प्रदेश का विकास हो, हमारे देश का विकास हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के आगामी 10 मार्च को आने वाले नतीजों में बाबा की कृपा से हम जीत रहे हैं।

धामी ने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों को वहां से वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए हम लगातार वार्ता कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय से इस पूरे मामले पर वार्ता हुई हो रही है और सरकार सभी उत्तराखंड वासियों को वापस लाने के लिए संकल्पबद्ध है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles