spot_img
spot_img
Sunday, October 11, 2026
spot_img

काशीपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग किशोरी हुई लापता

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। किशोरी के परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिस पर किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री की बरामदगी कि मांग की है।

नगर के मौहल्ला अल्लीखां निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कल दोपहर 3-4 बजे के बीच उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से कहीं चली गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। किशोरी के पिता ने पुलिस से उसकी पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने नाबालिग किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles