spot_img
spot_img
Saturday, August 15, 2026
spot_img

सोशल मीडिया पर देखा नौकरी का विज्ञापन और लुटा बैठा 2,81,650 रुपये

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवक ने सोशल मीडिया पर नौकरी का विज्ञज्ञपन देखा और अपने 2,81,650 रुपये लुटा बैठा।

कूर्मांचल कालोनी, कटोराताल, काशीपुर निवासी महफूज आलम पुत्र अब्दुल रहीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने दिनांक 10.08.2026 को सोशल मीडिया फेसबुक के जरिये ऑनलाईन जॉब (नौकरी) के सन्दर्भ में विज्ञापन देखा, जिसमें उसके द्वारा अप्लाई करने के बाद उनके द्वारा जॉब प्रोफाईल बनाया गया तथा कार्य के बारे में बताया गया तथा थोड़ा बहुत बोनस के रुप में पैसे रिटर्न किये, जिस कारण उसे उक्त बिजनेस पर विश्वास हो गया कि यह सब सही है।

महफूज ने बताया कि तब उन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे अपने झांसे में फंसाकर उससे उक्त जॉब के रिगार्डिंग कमीशन के लिए इन्वेस्टमेन्ट करने के लिए कहा गया। तब उसके द्वारा दिनांक 10.08.2026 व 11.08.2026 को उनके बताये गये अकाउंट नम्बर, क्यूआर कोड व यूपीआई पर विभिन्न तरीकों से अलग-अलग कुल 2,81,650 रुपये ट्रांसफर करवाये गये।

महफूज ने बताया कि उसके बाद उन्होंने उससे और बड़ी रकम इन्वेस्टमेन्ट के लिए कहा तो उसे यकीन हो गया कि ये लोग फ्रॉड कर रहे हैं। उसने उसके द्वारा गवांई गयी धनराशि को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई प्रकाश सिंह बोरा के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles