spot_img
spot_img
Monday, May 18, 2026
spot_img

साजिद अंसारी बने आसपा के नगर अध्यक्ष

गोविन्द शर्मा
देवबंद (महानाद) : मौहल्ला ख्वाज बक्स (लाल मस्जिद) स्थित आजाद समाज पार्टी के कार्यालय पर आयोजित बैठक में एडवोकेट साजिद अंसारी को आजाद समाज पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष जताया गया।

इस अवसर उपस्थित सभी ने एडवोकेट साजिद अंसारी को पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत अपने सम्बोधन में नगर अध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा कि आजाद समाज पार्टी गरीब, दलितों, वंचितों सहित सभी के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि इस समय देश भ्रष्टाचार ओर महँगाई की मार से जूझ रहा है। यदि देश को भ्रष्टाचार और महंगाई से बचाना है तो भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। साजिद अंसारी ने सभी से आग्रह किया कि आजाद समाज पार्टी को सहयोग करें तथा पार्टी को आगे बढ़ाने में आप सब मेरा सहयोग करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मौहम्मद आबिद अंसारी तथा संचालन ठेकेदार खुर्शीद ने किया।

बैठक में अब्दुल वहीद अंसारी, ठेकेदार नौशाद, हसीब कुरैशी, हाफिज वहाब, बाबू कुरैशी सहित कई लोग मौजूद थेे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles