spot_img
spot_img
Wednesday, April 22, 2026
spot_img

ब्रेकिंग : रिसॉर्ट कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, फैली सनसनी

सलीम अहमद

हल्द्वानी (महानाद) :  कालाढूंगी थाना क्षेत्र में एक कुक की चाकू से गोदकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि कालाढूंगी थाना क्षेत्र की बैलपडाव चौकी अंतर्गत पवलगढ़ स्थित एक रिसोर्ट में कुक का कार्य करने वाले गिरीश चंद्र त्रिपाठी पुत्र दिनेश चंद्र त्रिपाठी उम्र 54 वर्ष की देर सांय किसी ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तथा मामले से संबंधित घटना की जानकारी के लिए रिसाॅर्ट के मैनेजर मोहन मसीह सहित सभी कर्मचारियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दौरान सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी, चौकी इंचार्ज बिष्ट आदि मौजूद थे।

वहीं मृतक के भाई हेम चन्द्र त्रिपाठी का आरोप है कि रिसाॅर्ट स्वामी ने मैनेजर मोहन मसीह से मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस विभाग से उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की बात कह रही है अब देखना यह है कि मामले का खुलासा कब तक होता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles