spot_img
spot_img
Sunday, October 25, 2026
spot_img

काशीपुर : मंसा देवी मन्दिर के पास सीवर लाइन हो रही लीक, टूट रहे हैं ढक्कन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जन्माष्टमी का त्यौहार सिर पर है और मां मंसा देवी मंदिर के पास गली की सीवर लाइन लीक हो रही है। जिससे गंदगी बाहर निकलकर बदबू फैला रही है। सीवर के ढक्कन टूट गये हैं।

मांस मंसा देवी मंदिर के प्रबंधक विकास शर्मा ‘खुट्टू’ ने बताया कि सोमवार को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जायेगा। मां मंसा देवी मंदिर में भी झांकियां लगाई जाती है। जिन्हें देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ आती है। वहीं मौत्र लाहोरियान स्थितत मां मंसा देवी मंदिर वाली गली में सीवर लाइन के दो ढक्कन टूट गए हैं और उनमें से गंदगी बाहर सड़क पर फैलकर बदबू फैला रही है।

खुट्टू ने बताया कि मौहल्ले वालों द्वारा कई बार मौखिक और लिखित रूप में जल संस्थान को अवगत कराया गया है। लेकिन विभाग द्वारा उन्हें ठीक करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। टूटे ढक्कनों के कारण श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कोई दुर्घटना भी घट सकती है। उन्होंने एसडभ्एम व मुख्य नगर आयुक्त से इन्हें ततकाल ठीक कराने की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles