spot_img
spot_img
Monday, May 4, 2026
spot_img

शादी तय होने से नाखुश 18 साल की बबीता ने फांसी लगाकर दे दी जान

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पीरुमदारा क्षेत्र में एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

बता दें कि पीरुमदारा क्षेत्र के शिवपुर टांडा निवासी बबीता (18 वर्ष) पुत्री भगवान दास ने परिजनों की गैरमौजूदगी में घर में लगे पंखे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजन घर वापस लौटे तो उन्होंने बबीता को पंखे से लटका देखा। आनन-फानन में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाल आशुतोष कुमार एवं पीरुमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बबीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में जानकारी देते हुए कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि बबीता के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। बबीता अभी शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए वह नाखुश थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल ने बताया कि लाश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जो कि उसी का लिखा हुआ है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles