spot_img
spot_img
Monday, April 27, 2026
spot_img

एसपी क्राइम लोकजीत सिंह को मिलेगा राष्ट्र का प्रतिष्ठित सम्मान

देहरादून (महानाद) : एसपी क्राइम देहरादून लोकजीत सिंह को कोरोना संकटकाल में शानदार काम करने के लिए राष्ट्र के पतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। लोकजीत सिंह द्वारा कोरोना संकटकाल में किये गए कार्यो की अनेक देशों की एम्बेसी ने पत्र भेजकर तारीफ की थी।

20 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में लोकजीत सिंह को फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड से सममानित किया जायेगा।

बता दें कि उत्राखंड पुलिस के बेहतरीन अधिकारियों में शुमार लोकजीत सिंह ने देहरादनू में नशे के खिलाफ ‘आपरेशन सत्य’ चलाया था। 2 माह तक चले इस अभियान में नशे के आदी 277 लोगों को काउंसिलिंग के जरिए नशे के दलदल से बाहर निकाला तथा 236 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं नशे के कारोबारियों से 2 करोड़ रुपये कीमत का नशे का सामान भी बरामद किया गया था। ऑपरेशन सत्य के नोडल अधिकारी लोकजीत सिंह हल्द्वानी में सीओ रह चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles