कटोराताल चौकी की कमान महिला एसआई मीना रावत को
रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने कई शहरों के कोतवाल, दरोागा और चौकी इंचार्ज को बदल दिया है।
एएनटीएफ प्रभारी राजेश पांडे को जसपुर का नया कोतवाल बनाया गया है। वहीं, जसपुर के कोतवाल राजेन्द्र सिंह डांगी को डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है।
डीसीआरबी प्रभारी भूपेन्द्र बृजलाल को गदरपुर का कोतवाल बनाया गया है। वहीं, गदरपुर के कोतवाल संजय पाठक को नानकमत्ता का कोतवाल बनाया गया है।
एसएसपी के पीआरओ धीरेन्द्र कुमार को कुंडा का कोतवाल बनाया गया है। कुंडा के कोतवाल विक्रम राठौर को आईटीआई का कोतवाल बनाया गया है।
आईटीआई के कोतवाल रवि सैनी को किच्छा का कोतवाल बनाा गया है। किच्छा के कोतवाल प्रकाश दानू को रुद्रपुर का कोतवाल बनाया गया है।
रुद्रपुर के कोतवाल मनोज रतूड़ी को एएनटीएफ प्रभारी बनाया गया है। नानकमत्ता की कोतवाल मंजू पांडे को एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया है।

उधर, कोतवाली आईटीआई में तैनात एसआई पंकज कुमार को रम्पुरा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। चौकी इंचार्ज बांसफोड़ान देवेन्द्र सिंह मेहता को चौकी इंचार्ज दोराहा, बाजपुर बनाया गया है।
चौकी इंचार्ज मंडी, कुंडा अर्जुन सिंह को चौकी इंचार्ज जयनगर बनाया गया है। चौकी इंचार्ज कटोराताल कौशल भाकुनी को चौकी इंचार्ज प्रतापपुर बनाया गया है।
चौकी इंचार्ज प्रतापपुर साौरभ भारती को कोतवाली ट्रांजिट कैम्प भेजा गया है। पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात एसआई मीना रावत को प्रभारी चौकी कटोराताल बनाया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात एसआई सुनील सिंह बिष्ट को एसएसआई कुंडा बनाया गया है। सुशील कुमार को कोतवाली आईटीआई भेजा गया है।
देखें पूरी लिस्ट –




