नैनीताल (महानाद): एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने एक चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है जबकि कई इंस्पेक्टरों/सब इंस्पेक्टर के तबादले कर दिये हैं।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चौकी में भीड़ उपद्रव, तोड़फोड़ प्रकरण में लापरवाही उजागर होने परकृचौकी प्रभारी बैलपड़ाव को सस्पेंड कर दिया है।
आपको बता दें कि दिनांक 23.10.2025 को पुलिस चौकी बैलपड़ाव में भीड़ द्वारा चौकी परिसर में घुसकर किए गए उपद्रव, चौकी में खड़े वाहन में तोड़फोड़ एवं हिंसात्मक घटनाक्रम के दौरान चौकी प्रभारी फिरोज आलम द्वारा समय रहते प्रभावी कार्यवाही न किए जाने तथा मूकदर्शक बने रहने की गंभीर लापरवाई पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा उच्चस्तरीय जांच करवाई गई।
जांच की अंतरिम रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि –
– चौकी प्रभारी एसआई फिरोज आलम भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्णतः विफल रहे।
– कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही बरती गई एवं कानून-व्यवस्था संभालने में कोई प्रभावी प्रयास नहीं किया गया तथा मूकदर्शक बने रहे।
जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी चौकी बैलपड़ाव एसआई फिरोज आलम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।
वहीं, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने निम्नलिखित निरीक्षक/उप निरीक्षक के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों परकर दिए हैं-
1- निरीक्षक विजय सिंह मेहता प्रभारी साइबर सेल/एएनटीएफ से वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
2- निरीक्षक गणेश सिंह मनोला प्रभारी सीसीटीएनएस से प्रभारी साइबर सेल/एएनटीएफ
3- निरीक्षक पूरन राम आगरी वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्रभारी सीसीटीएनएस
4- उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी पुलिस लाईन नैनीताल से प्रभारी चौकी बैलपड़ाव, थाना कालाढूंगी