spot_img
spot_img
Wednesday, September 23, 2026
spot_img

हाईकोर्ट से मांग : नाबलिग से दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी की रोज हो सुनवाई, मिले कड़ी सजा

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पूर्व विधायक और भाजपा नेता ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी का मुकदमा फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाकर अतिशीघ्र कड़ी सजा दिलवाये जाने की मांग की है।

पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने हाई कोर्ट उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर ग्राम अमियावाला में दिनांक 16 सितम्बर 2025 को 13 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई भयावह व दुखद घटना के सम्बंध में बताते हुए कहा कि उक्त मामले में हत्यारोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और क्षेत्र के लोगो की मांग है कि उक्त मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर प्रतिदिन सुनवाई की जाए, जिससे दोषी को अतिशीघ्र कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

डॉ. सिंघल ने पीड़ित परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता देने की मांग भी की है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles