spot_img
spot_img
Wednesday, May 6, 2026
spot_img

नारी सुरक्षा संगठन का अध्यक्ष ही निकला छात्रा का अपहरणकर्ता, पुलिस ने भेजा जेल

आकाश गुप्ता
ठाकुरद्वारा (महानाद) : मई में सहेली के घर कपड़े सिलवाने गई छात्रा का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने दढ़ियाल निवासी नारी सुरक्षा एवं संरक्षा संगठन के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा 14 मई 2022 को ठाकुरद्वारा में अपनी सहेली के घर कपड़े सिलवाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। मामले में छात्रा के पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठाकुरद्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी तो जानकारी मिली कि छात्रा थाना कुंडा के सरवरखेड़ा स्थित होटल में सेक्स रैकेट में पकड़ी गई थी। जमानत पर छूटकर आई छात्रा ने पुलिस को बताया कि ग्राम पीपली, दढ़ियाल जिला रामपुर निवासी अरविंद ने उसका अपहरण कर लिया था। उसने उसे एक होटल में रखा हुआ था। आरोपी अरविंद महिला सुरक्षा एवं संरक्षण संगठन का अध्यक्ष बताया जा रहा है।

ठाकुरद्वारा कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles