spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

शादी-समारोह स्थल से निकलने वाले कूड़े पर शुल्क वसूलेगा नगर निगम

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : नगर निगम प्रशासन अब विवाह मंडप से निकलने वाले कूड़े पर प्रति गाड़ी शुल्क लेने का विचार कर रहा है। जल्द ही इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में लाया जाएगा। जिसके बाद शादी समारोह स्थलों/विवाह मंडपों से कूड़ा उठाने का शुल्क वसूला जाएगा।

आपको बता दें कि नगर निगम क्षेत्र में लगभग एक दर्जन विवाह मंडप संचालित हो रहे हैं। जिनमें विवाह के अलावा भी अन्य समारोह भी आयोजित होते हैं। कार्यक्रमों के समापन के बाद उनमें से कुंतलों कूड़ा निकलता है। जो कूड़ेदानों व अन्य स्थानों पर डाल दिया जाता है। बाद में निगम की गाड़ी ही उस कूड़े को ट्रंचिंग ग्राउंड तक ले जाती है। लेकिन इससे निगम को कोई लाभ नहीं मिलता है।

नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि नगर निगम अब विवाह मंडपों से निकलने वाले कूड़े को अब मंडप से ही उठवाएगी। जिसके लिए मंडपों से प्रति गाड़ी दो हजार रुपये शुल्क लेने पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि इसका प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जिसे जल्द ही बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles