spot_img
spot_img
Saturday, May 9, 2026
spot_img

जसपुर : आंगनबाड़ी में हुई चोरी का खुलासा, चोरी के 10 मोबाईल के साथ शादाब गिरफ्तार

जसपुर (महानाद) : पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के 10 मोबाईल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि नई बस्ती निवासी अम्बिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनाक 29.12.2022 की रात्रि में आगनबाड़ी कार्यालय नई बस्ती, जसपुर के ताले तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा वर्करों के रखे मोबाईल फोन व अन्य सामान चोरी कर लिया है। अम्बिका की तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में मुकदमा एफआइ्रआर सं. 507/2022 धारा- 457/380/411 आईपीसी के तहत पंजीकृत किया गया।

एसएसपी उधम सिंह नगर डाॅ. मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार घटना के खुलासे हेतु गठित टीम द्वारा मुखबिर मामूर कर सुरगरासी पतारसी करते हुए कल दिनाक 30.12.2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शादाब पुत्र इकबाल उर्फ भूरा निवासी मौहल्ला मूंडो, नई बस्ती, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद (27 वर्ष) को नहर वाला रास्ता, नई बस्ती, जसपुर से चोरी के 10 मोबाईल फोन व ताला तोड़ने में इस्तेमाल हुए लोहे के 02 आला नकब के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

?अपील ?
समस्त जानता से अनुरोध है कि अपना मकान, दुकान व कार्यालय बंद करते वक़्त दरवाज़े पर अच्छी कम्पनी का सेंटर लॉक लगाये , और रात के समय बाहर व एक कमरे की लाइट को खुला छोड़ दे ,ताकि आपकी सम्पत्ति को चोरी होने से बचाया जा सके और साथ ही सभी सक्षम लोगो से अनुरोध किया जाता है की अपनी दुकान व कार्यालय पर CCTV केमरे लगाये ! यदि आप बाहर के दरवाज़े पर बाज़ारू ताला लटका देते है , तो यह जानकारी आसामाजिक तत्वों के लिये आसान हो जाती है की उक्त मकान, दुकान के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है और बाहर लटका ताला तोड़ना उनके लिए बेहद आसान होता है ! लापरवाह न बने , सतर्क रहे सुरक्षित रहे !

मीडिया सेल उधम सिंह नगर पुलिस

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles