spot_img
spot_img
Wednesday, April 22, 2026
spot_img

फिर लव जिहाद? जौहर जेनाई ने की अपनी गर्लफ्रेंड सुमेधा शर्मा की हत्या

जम्मू (महानाद) : जम्मू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दंत चिकित्सक युवती सुमेधा शर्मा की उसके मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने चाकू मारकर हत्या कर दी। युवती होली के मौके पर अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए विशेष रूप से दिल्ली से जम्मू आई थी। दिल्ली में वह एमडीएस की पढ़ाई कर रही है।

आपको बता दें कि जम्मू की रहने वाली सुमेधा शर्मा दिल्ली में रहकर एमडीएस की पढ़ाई कर रही थी और होली के पर्व पर अपने घर जम्मू आई थी। जहां वह अपने बॉयफ्रेंड जौहर जेनाई से मिलने जो खुद भी एक डॉक्टर है, से मिलने जानीपुर स्थित पांपोश कालोनी गई। जहां जौहर ने सुमेधा को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। और खुद को भी चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर लिया। अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या को अंजाम देने के बाद उक्त जानकारी घायल डॉक्टर जौहर ने अपने फेसबुक पेज पर दी। इसमें उसने बताया कि वह अपने घर पर है और इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी होते ही उसके जानने वालों ने जानीपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला डॉक्टर खून से लथपथ पड़ी है, जबकि आरोपी डॉक्टर भी खून से लथपथ है और वह तड़प रहा है। दोनों को तत्काल जीएमसी पहुंचाया गया। जहां सुमेधा मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आरोपी का जीएमसी में आईसीयू में इलाज जारी है।

पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि क्या वजह थी कि एक दोस्त ने अपने एक दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. मृतका के माता-पिता इस मामले में न्याय चाहते हैं. हालांकि पुलिस लव जिहाद एंगल पर अभी कुछ नहीं कह रही.

होली की छुट्टियां मनाने आई एक महिला डॉक्टर की उसी के डॉक्टर मित्र ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। बाद में उसी चाकू से खुदकुशी का प्रयास किया। वारदात जम्मू शहर के जानीपुर स्थित पांपोश कालोनी में हुई।

मामले में जानकारी देते हुए जानीपुर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि डॉ. सुमेधा शर्मा और जौहर जेनाई दोनों सयोड़ा डेंटल कालेज में बीडीएस की पढ़ाई की थी। सुमेधा दिल्ली में एमडीएस की पढ़ाई कर रही थी। वे दोनों आठ साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के शरीर पर चाकू से हुए घाव के निशान पाये गये हैं। मामले की जांच की जा रही है। दोनों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए किचन में मौजूद एक बड़े चाकू का इस्तेमाल किया गया है। सुमेधा के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर इससे कई वार किए गए थे।

सुमेधा शर्मा जम्मू के गोल पुली तालाब तिल्लो की रहने वाली थी, वहीं जौहर गेनेई मूल रूप से भद्रवाह का रहने वाला है। वह जम्मू में पांपोश कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles