spot_img
spot_img
Tuesday, October 20, 2026
spot_img

सल्ट : प्रधान के साथ मारपीट के पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहित गोयल
सल्ट (महानाद) : अल्मोड़ा जिले के सल्ट, जसकोट, सराईखेत में कफलगांव के ग्राम प्रधान विनोद कुमार और उनके भाई अनोद कुमार के साथ मारपीट के मामले में सल्ट पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि ग्राम प्रधान विनोद कुमार के भाई अनोद कुमार ने विगत 28 जनवरी को सल्ट थाने में तहरीर देकर बताया था कि ग्राम प्रधान विनोद कुमार देर रात अपने साथी के साथ घर लौट रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान पौड़ी गढ़वाल के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी और उन्हें अपने वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गये और रात भर उनके साथ मारपीट करते रहे, जिसमें प्रधान विनोद कुमार बुरी तरह से घायल हो गये थे। आरोपियों ने जेब में रखे एटीएम कार्ड व नगदी भी छीन ली। दूसरे दिन परिजनों ने घायलों को काशीपुर के प्राइम हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ उनका इलाज चला।

सल्ट थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मामले में धारा 325/307 के तहत मुकदमा दर्ज कर संजय धौलाखडी निवासी ग्राम खेतू थाना थैलीसैण, सूरज निवासी केदारगली थाना थैलीसैण, सुनील राम निवासी नौलापुर, थैलीसैण, सूरज कुमार नौलापुर, थैलीसैण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles