spot_img
spot_img
Monday, May 11, 2026
spot_img

काशीपुर : घर में घुसे चोर, उड़ा दिया लाखों का माल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : अज्ञात चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।

बांसफोड़ान चौकी क्षेत्र के मौहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी, मधुवन नगर में मौहम्मद आफाक पुत्र मौहम्मद फारुख किराये के मकान में रहते हैं। वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गये हुए थे। आज सुबह जब वह वापस लौटे तो घर का मेन गेट खुला था तथा कमरे के ताले टूटे हुए थे। कमरे के अंदर रखी अलमारी से अज्ञात चोर 6 कंगन, 2 चैन, 3 अंगूठी, 4 झूमके, 2 सोने के हार, 4 सोने की लोंगे, 4 बुंदे सहित करीब 20 हजार की नकदी चोरी कर ले गये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles