spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

तबादले उत्तराखंड : धामी ने डीएम उधम सिंह नगर को किया इस पद से मुक्त, कुल 19 तबादले

देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देर रात्रि एक बार फिर से आईएएस/पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये गये हैं।

दधम सिंह नगर की डीएम रंजना राजगुरु को तराई बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद से मुक्त कर जीवन सिंह नगन्याल को तराई बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर कृषि विवि बनाया गया है।

अशोक कुमार पांडे को अपर जिलाधिकारी नैनीताल (प्रशासन) बनाया गया है। नैनीताल के एडीएम हरवीर सिंह को खाद्य आयुक्त कुमाऊं संभाग तथा पंकज उपाध्याय को फिर से जिला विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है इसके साथ ही वे मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी भी बने रहेंगे।

नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार दयानंद सरस्वती को कुंभ मेला अधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उदय राज सिंह को अपर सचिव पेयजल (नमामि गंगे) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। गिरधारी सिंह रावत को निदेशक खेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। रोहित मीणा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

हरीश चंद्र कांडपाल से अधिशासी निदेशक उत्तराखंड ग्रामीण विकास संस्थान वापिस लिया गया। आरडी पालीवाल को को अधिशासी निदेशक उत्तराखंड ग्राम्य विकास उधम सिंह नगर बनाया गया है।

अभिषेक त्रिपाठी को अपर स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड, नई दिल्ली बनाया गया है। केके मिश्रा को अपर जिलाधिकारी देहरादून तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी देहरादून बनाया गया है।

जगदीश लाल से सचिव सेवा का अधिकार आयोग का पद हटाया गया है।

गिरीश चंद गुणवंत को नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश व सचिव सेवा का अधिकार की जिम्मेदारी दी गई है।

रजा अब्बास को उप सचिव सूचना आयोग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

जयकिशन को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत तथा अनुराग आर्य को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया है।

विनोद गिरी गोस्वामी से निदेशक प्रशासन और मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्वविद्यालयवापिस लिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles