spot_img
spot_img
Wednesday, August 19, 2026
spot_img

आ गया उधम सिंह नगर के डीएम का आदेश, बच्चों को कल नहीं जाना है स्कूल

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद): डीएम उधम सिंह नगर ने कल के लिए स्कूलों व आंगनबाड़ी में छुट्टी करने का आदेश जारी कर दिया है। अब बच्चों को कल बुधवार को स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।

छुट्टी का आदेश जारी करते हुए डीएम उधम सिंह नगर उदयराज सिंह ने कहा कि मौसम विभाग देहरादून द्वारा उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए उधम सिंह नगर जिले के कक्षा 1-12 तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र कल बुधवार 31 जुलाई को बंद रहेंगे। यदि कोई इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles