spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

उधम सिंह नगर : मौसम विभाग ने जारी किया येलो एलर्ट, डीएम ने घोषित की 3 दिन की छुट्टी

रुद्रपुर (महानाद) : मौसम विभाग द्वारा जारी येलो एलर्ट को देखते हुए डीएम उधम सिंह नगर ने आगामी 3 दिनों की छुट्टी घोषित कर दी है।

छुट्टी का आदेश जारी करते हुए डीएम उधम सिंह नगर उदयराज सिंह ने कहा कि शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2024 को प्रातः 9ः30 बजे जारी येलो एलर्ट के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर जिले में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्त कारणों से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 11 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धअशासकीय, सरकारी सहयता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं। शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे।

उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles