spot_img
spot_img
Thursday, May 7, 2026
spot_img

उधम सिंह नगर के पूर्व डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम बने सचिव, विद्यालयी शिक्षा

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड शासन ने 4 आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है।

उधम सिंह नगर के पूर्व डीएम आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव, तकनीकी शिक्षा के पद से मुक्त करते हुए सचिव, विद्यालयी शिक्षा (प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा) की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस राधिका झा को विद्यालयी शिक्षा, औद्योगिक विकास और उद्योग के पदभार से मुक्त कर दिया गया है। आईएएस अमित सिंह नेगी को सचिव चिकित्सा शिक्षा के पदभार से अवमुक्त करते हुए सचिव, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, आईएएस दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव (प्रभारी), तकनीकी शिक्षा के पद से अवमुक्त कर दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles