spot_img
spot_img
Wednesday, June 10, 2026
spot_img

उत्तराखंड : भाजपा जीती पर हार गये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : पिछली सरकार के तीसरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़कर भाजपा एक बार फिर से सत्तासीन होने जा रही है। लेकिन भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद खटीमा से अपना चुनाव हार गये।

बता दें कि अभी तक ऐसा मामना जाता रहा है कि उत्तराखंड में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की सरकार आती है। अभी तक किसी भी पार्टी की सरकार लगातार दो बार सत्ता में नहीं आई थी। लेकिन इस बार भाजपा ने पिछली सरकार में 3 मुख्यमंत्री बदल डाले और तीसरे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भाजपा को दोबारा भारी बहुमत से उत्तराखंड की सत्ता तक पहुंचा दिया लेकिन वे खुद कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से 6579 वोटों से हार गये।

अब देखना है कि भाजपा को दूसरी बार सत्ता तक पहुंचाने वाले पुष्कर धामी को आलाकमान क्या इनाम देता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles