spot_img
spot_img
Thursday, July 16, 2026
spot_img

उत्तराखंड ब्रेकिंग : विधानसभा में शुरु हुआ शपथ ग्रहण

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड विधानसभा गठन की शुरुआत हो गई है। आज सबसे पहले राज्य ले. जनरल (रिटा.) गुरमीत सिंह ने प्रोटम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के समय कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इसके पश्चात विधानसभा में प्रोटम स्पीकर बंशीधर भगत द्वारा विधायकांे को शपथ दिलाई जा रही है।

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण के पश्चात भाजपा विधायकमंडल की बैठक सायं 4.30 बजे शुरु होगी। जिसमें सभी विधायक अपना नेता चुनेंगे। उक्त विधायक जिसे अपना नेता चुनेंगे वहीं 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विदित हो कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और 47 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की। लेकिन खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा से चुनाव हार गये। जिस कारण भाजपा के लिए मुख्यमंत्री पद का चुनाव करना कठिन हो गया है। क्योंकि पिछली विधानसभा में भाजपा को 3 मुख्यमंत्री बनाने पड़े। और मात्र 6 महीने के कार्यकाल में जिस भाजपा के हारने के कयास लगाये जा रहे थे, उस भाजपा को पुष्कर सिंह धामी ने प्रचंड जीत दिलाकर सारे मिथक तोड़ दिये और भाजपा को दोबारा उत्तराखंड की सत्ता तक पहुंचा दिया।

अब ऐसे में देखना है कि भाजपा आलाकमान पुष्कर सिंह धामी को ही दोबारा मुख्यमंत्री बनाती है। अथवा अनिल बलूनी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, सतपाल महाराज या त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles