spot_img
spot_img
Monday, August 17, 2026
spot_img

विनय रोहेला के पत्र का संज्ञान लेकर गन्ना विभाग एवं चीनी उद्योग मंत्री ने दिए आदेश

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री ने गन्ना आयुक्त को नादेही चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।

उत्तराखंड राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने बताया कि गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीशवरानंद को दिए तीन पत्रों में उन्होंने कहा कि उन्हें 5 फरवरी को आदर्श श्रमिक सहकारी चीनी मिल संघ के श्रमिकों ने ज्ञापन देकर चीनी मिल के विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति के लंबित मामलों को निस्तारण कराने, नादेही चीनी मिल में भी उत्तर प्रदेश की तरह बीते 30 वर्षों से फिटमेंट की प्रक्रिया पर प्रतिबंध लगने जिसके कारण बरसों से एक ही पद पर कार्य कर रहे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी जो वर्षों से कार्यरत थे। उनको इस पेराई सत्र में मिल में ड्यूटी पर न रखने से कर्मचारियों में रोष है। मिल प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं को टालता रहता है। जिसके कारण बीते दिनों कर्मचारियों ने हड़ताल कर मिल को बंद करा दिया था। जिससे मिल को काफी नुकसान हुआ था। कर्मचारी फिटमेंट के आश्वासन के बाद पूर्व की भांति अपनी ड्यूटी पर लौटे।

राहेला ने बताया कि उन्हें पता चला है कि चीनी मिल के गोदाम से चीनी की बोरियां चोरी हो रही हैं। जबकि गोदाम का ताला लगा रहता है। जिसके कारण मिल घाटे में चल रही है। उन्होंने समस्त प्रकरणों मे प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की। जिस पर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीशवरानंद ने गन्ना आयुक्त को सभी मामलों मे कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles