spot_img
spot_img
Friday, July 31, 2026
spot_img

काशीपुर : गायत्री मंदिर में आयोजित हुआ साप्ताहिक कीर्तन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : मौहल्ला किला स्थित मां गायत्री मंदिर में प्रत्येक रविवार को हर्षोल्लास के साथ मां गायत्री जी का कीर्तन धूमधाम से किया जाता है। इसी क्रम में कल सांय भी मां गायत्री देवी मंदिर में कीर्तन किया गया, जिसमें तमाम महिलाओं ने ढोलक और मंजिरों की थाप पर सुंदर-सुंदर भजन गाकर मां गायत्री जी की आराधना की गई।

मन्दिर के पुजारी विनोद ने बताया कि माता गायत्री देवी जी की पूजा एवं कीर्तन श्रद्धा पूर्वक प्रत्येक रविवार शाम 4 बजे बजे से 6 बजे तक किया जाता है। जिसमें समस्त धार्मिक लोग व महिलाएं मां गायत्री देवी के भजनों पर माता को प्रसन्न करती हैं एवं सुख समृद्धि की कामना भी करते है। उन्होंने बताया कि माता गायत्री से चारों वेदों की उत्पत्ति मानी जाती है, इसलिए वेदों का सार भी गायत्री मंत्र को माना जाता है। मान्यता है कि चारों वेदों का ज्ञान लेने के बाद जिस पुण्य की प्राप्ति होती है उसी प्रकार अकेले गायत्री मंत्र की स्तुति से ही चारों वेदों का ज्ञान मनुष्य को मिलता एवं मां गायत्री जी आशीष प्राप्त होता है। उन्होंने धर्म की ध्वजा लहराने के लिए धार्मिक लोगों से आवाहन किया है कि माता के दरबार में अवश्य आएं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles