अवैध प्रेम संबंधों का किया विरोध तो पति ने कर दी बैट से पीट-पीट कर हत्या, एक साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा

8
1897
हत्यारोपी नीरज, उसकी मृत पत्नी मनीषा और बेटी निपेक्षा

ललितपुर-उ.प्र. (महानाद) : रविवार की देर रात्रि को मौहल्ला चांदमारी निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी की बैट से पीट-पीट कर हत्या कर दी। कलियुगी बाप ने अपनी एक साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा और उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को लूटपाट का रूप देने के लिए युवक ने अपना सिर दीवार में मारकर खुद को घायल कर लिया और घर का सामान भी बिखेर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी मौहममद मुश्ताक ने बताया कि मौहल्ला चांदमारी निवासी नीरज कुशवाहा (27 वर्ष) शादियों में सजावट का काम करता है। वह शादीशुदा है और उसके एक बेटी भी थी। लेकिन उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी मनीषा (22 वर्ष) से अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था।

Advertisement

एसपी ने बताया कि रविवार की देर रात्रि को नीरज मोबाइल पर अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। तभी उसकी पत्नी मनीषा की नींद खुल गई। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों में झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि नीरज ने कमरे में रखे क्रिकेट बैट से मनीषा पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली। इसी दौरान उसकी एक साल की बेटी निपेक्षा जाग गई जिसे उसने गला दबाकर मार डाला।

पत्नी व बेटी की हत्या के बाद नीरज ने खुद को बचाने के लिए साजिश रची और अलमारी में रखे सामान को फैलाकर खून से सने बैट को छिपा दिया और अपना सिर दीवार में मारकर खुद को घायल कर लिया। इसके बाद सुबह के लगभग 5 पांच बजे उसने अपने दोस्त को फोन कर बताया कि उसके घर में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश घुस आये और लूटपाट कर उसकी पत्नी व बेटी की हत्या कर उसे भी घायल कर दिया है। सूचना पर पहुंचे उसके दोस्त और मौहल्ले के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसपी मौहम्मद मुश्ताक ने एएसपी अनिल कुमार व सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस की 6 टीमों का गठन किया। मौहल्ले व आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। किसी भी फुटेज में बदमाश नहीं दिखे। जिस पर पुलिस को नीरज पर शक हुआ और उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने दोनों हत्याओं का जुर्म स्वीकार कर लिया। नीरज की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल क्रिकेट के बैट को भी बरामद कर लिया।

पूछताछ के दौरान नीरज ने बताया कि रात को जब उसकी पत्नी मनीषा व पुत्री निपेक्षा सो गये तो वह लीड के जरिये अपनी प्रेमिका से बात करने लगा। इसी बीच मनीषा जाग गई और उसने नीरज को बातचीत करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। जब वह मनीषा को पीट रहा था तब मनीषा ने खुद को बचाने के लिए नीरज के हाथ में चार-पांच जगह पर दांतों से काटा था। लेकिन नीरज ने बैट से वार कर मनीषा को लहूलुहान कर जमीन पर गिरा दिया और इसके बाद उसका गला दबाकर उसकी जान ले ली।

पुलिस ने आरोपीको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

8 COMMENTS

  1. Наша компания предлагает высококачественные услуги Аренда Экскаватора с гидромолотом в Алматы Мы обеспечиваем надежное и профессиональное оборудование для выполнения различных земляных работ на строительных площадках и других объектах. Наш опытный персонал и гибкие условия аренды делают нас надежным партнером для вашего проекта.

  2. Hi there! I know this is somewhat off-topic however I had to ask. Does operating a well-established blog such as yours require a lot of work? I’m brand new to operating a blog however I do write in my diary everyday. I’d like to start a blog so I can share my experience and feelings online. Please let me know if you have any kind of suggestions or tips for new aspiring blog owners. Thankyou!
    https://postheaven.net/jeniusixaa/osoblivosti-ta-perevagi-kupivli-skla-far-u-farfarlight

  3. В нашем мире, где диплом становится началом отличной карьеры в любом направлении, многие ищут максимально простой путь получения качественного образования. Факт наличия официального документа об образовании переоценить невозможно. Ведь именно он открывает двери перед каждым человеком, который хочет вступить в профессиональное сообщество или продолжить обучение в каком-либо университете.
    В данном контексте наша компания предлагает максимально быстро получить этот необходимый документ. Вы сможете купить диплом, и это становится удачным решением для всех, кто не смог закончить образование, потерял документ или желает исправить свои оценки. диплом изготавливается с особой аккуратностью, вниманием ко всем деталям, чтобы в итоге получился 100% оригинальный документ.
    Преимущества этого решения состоят не только в том, что вы сможете максимально быстро получить свой диплом. Весь процесс организовывается комфортно, с нашей поддержкой. От выбора требуемого образца документа до правильного заполнения личных данных и доставки по стране — все под абсолютным контролем опытных мастеров.
    В итоге, для тех, кто хочет найти быстрый способ получить необходимый документ, наша услуга предлагает отличное решение. Купить диплом – это значит избежать длительного обучения и не теряя времени перейти к достижению личных целей, будь то поступление в университет или начало карьеры.
    http://www.diplomany.ru

  4. That is really attention-grabbing, You are an overly skilled blogger. I’ve joined your rss feed and look ahead to seeking more of your wonderful post. Also, I’ve shared your web site in my social networks

    https://animemedia.info/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here