spot_img
spot_img
Monday, April 20, 2026
spot_img

योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे पिथौरागढ़ के पूर्व एसपी तथा जबरिया रिटायर अधिकारी

लखनऊ (महानाद) : पूर्व आईपीएस जबरिया रिटायर अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया। उन्होंने एलान किया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जिस विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे वे भी वहां से उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं जनता के बीच जाकर मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में हुई अराजकता और दमनकारी उत्पीड़न का खुलासा करेंगे।

बता दें कि अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। सबसे पहले वे गोरखपुर में एएसपी बन कर गये थ। उसके बाद उन्हें पिथौरागढ़ का एसपी बनाया गया। उनकी पत्नी डॉक्टर नूतन ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता हैं। 23 मार्च 2021 को गृह मंत्रालय द्वारा अमिताभ ठाकुर को जबरन रिटायर कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने बंगले में तख्ती लगाई थी ‘जबरियर रिटायर’।

बता दें कि आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ उन्हें फोन कर धमकाने का आरोप लगाया था। इसके सबूत के तौर पर उन्होंने मुलायम सिंह यादव द्वारा द ीगई धमकी को रिकार्ड कर सार्वजनिक कर दिया था। वायरल ऑडियो में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि पिछली बार से ज्यादा बुरी गत बनाऊंगा। सुधर जाओ। जिसके बाद उन्होंने 24.09.2015 को हजरतगंज कोतवाली में मुलायम सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। हालांकि बाद में मुलायम सिंह यादव ने माना था कि उन्होंने अमिताभ को फोन किया था, लेकिन उनकी मंशा उन्हें धमकाने की नहीं थी। इस मामले के बाद अमिताभ ठाकुर पर रेप का आरोप लगा था और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles