spot_img
spot_img
Monday, May 18, 2026
spot_img

उत्तराखंड के 3 विधायकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के 3 विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से जारी जारी अधिसूचना के मुताबिक उत्तराखण्ड विधान सभा के दिनांक 27 फरवरी, 2024 के उपवेशन में पारित प्रस्ताव के अनुसरण में एतद्द्वारा सर्वसाधारण की सूचनार्थ यह अधिसूचित किया जाता है कि अध्यक्ष, उत्तराखण्ड विधान सभा ने विधान सभा के निम्नलिखित 3 माननीय सदस्यों को ‘राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड’ में नाम-निर्दिष्ट किया है और इस प्रकार नाम निर्देशित सदस्य उक्त सभा में संबंधित नियम की अपेक्षानुसार निर्धारित अवधि के लिए विधिवत् निर्वाचित समझे गए हैः-

1. भरत चौधरी, ग्राम मवाणा, पो. घोलतीर, जनपद रुद्रप्रयाग
2. सविता कपूर, 223, इन्दिरा नगर, जनपद देहरादून
3. डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, ग्राम हल्दूचौड़, जग्गी, पो. हल्दूचौड़, जिला नैनीताल।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles