spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

काशीपुर के 3 लोगों पर रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर (महानाद) : कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने काशीपुर के 3 लोगों व 1 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इन्द्रा कालोनी, रुद्रपुर निवासी जितेन्द्र कालरा पुत्र हरीश चन्द्र कालरा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका विवाह शिवानी दिवाकर के साथ दिनांक 21.11.2024 को काशीपुर में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार बिना दान दहेज के सम्पन्न हुआ था। किन्तु दिनांक 07.03.2025 से उसकी पत्नी बिना किसी कारण के उसे छोड़कर मायके में रह रही है, जिस कारण उसका अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी व उसके मायके वाले मां पुष्पा, पिता सुनील दिवाकर, भाई कुनाल दिवाकर, जीजा सुमित, बहन उजाला दिवाकर तथा छोटी बहन शीतल दिवाकर तथा शिवानी दिवाकर द्वारा दिनांक 07.03.2025 को उसे जान से मारने तथा झूठे केसों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी सरेआम बीच बाजार दी गई थी।

जितेन्द्र कालरा ने बताया कि वह प्रत्येक रविवार को नियमित तौर पर जाफरपुर होते हुए जाफरपुर से आगे गुरुद्वारा पछियापुर जाता है, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी शिवानी को बखूबी है। इस जानकारी का फायदा उठाते हुए ससुरालवालों ने साजिश के तहत दिनांक 09.03.2025 को जब वह दोपहर लगभग 1.00 बजे अपनी स्कूटी पर अकेला पछियापुर, गुरुद्वारा जा रहा था कि तभी एमीनिटी पब्लिक स्कूल से थोड़ा आगे दो व्यक्ति जो कि एक बाईक पर खड़े थे और अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था, जिसमें एक सुमित जो कि उसका साढू है तथा दूसरा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति जो कि दाढ़ी मूंछ व सिर पर पहनी टोपी के अनुसार कोई मुस्लिम व्यक्ति था। उक्त दोनों ने दूर से हाथ देकर रूकने का इशारा किया, पास जाने पर इन दोनों ने अपना ढका हुआ मुंह खोल दिया तथा वहीं साइड में दूसरी तरफ छिपकर खड़े उसके ससुर सुनील दिवाकर व साला कुनाल दिवाकर दिखे और वह दोनों तुरंत दौड़कर उसके पीछे आकर खड़े हो गए और आकर उसकी स्कूटी की चाबी निकाल ली और बोले सुमित मारो साले को।

जितेन्द्र ने बताया कि तभी पीछे खड़े उसके साले कुनाल ने जिसके हाथ में कोई धारदार सा दिखने वाला चिपटा व छोटा सा हथियार था, से उसकी पीठ पर वार किया, जिसे कि उसने अपना बचाव करने के लिए स्कूटी समेत नीचे गिराकर स्वयं को बचा लिया कि तभी उसके ससुर ने उसके सीने पर मय जूतों के एक जोरदार लात मारी जिससे उसके सीने में असहनीय दर्द होने लगा। जिस कारण वह सीना पकड़कर जमीन पर मुंह के बल उल्टा हो गया और इसी मौके का फायदा उठाकर कुनाल ने उसके हाथ में मौजूद धारदार हथियार से उसकी पीठ पर अपने हाथों में मौजूद छोटा सा धारदार हथियार को लहराते हुए उसकी पीठ पर दो-तीन बार वार किये जिससे उसकी पीठ पर दो तीन गहरे जख्म बन गए। जिससे उसकी पीठ से तेजी से खून बहने लगा और घाव के कारण होने वाले दर्द से तड़प उठा। सुमित जिसके हाथ में डेढ़ फिट का मोटा सा डंडा था, ने उसके सिर पर डंडे से वार किया जिसे उसने पलटकर बचने की कोशिश की किन्तु सुमित का डंडा बचने में प्रयास के बावजूद उसकी आंख से लगभग तीन ऊंगली नीचे गालों पर लगा जिससे उसका दांत टूट गया।

जितेन्द्र ने बताया कि उनके साथ में जो अन्य अज्ञात व्यक्ति जो दिखने में मुस्लिम जाति का था, उसके हाथ में भी डण्डा था उसने उसकी पीठ पर जोर से डण्डा मारा और चिल्लाकर बोला रमजान का पाक महिना है इसलिए तुझे जहन्नुम नहीं भेज रहा हूँ, वरना मेरी शिवानी के पास कोई जाने की हिम्मत नहीं करता, अगर आज के बाद तू शिवानी के आसपास भी नजर आ गया तो तुझे भी जान से मार दूंगा।

उसने बताया कि पीछे से उसकी बहन पूनम कालरा व जीजा रोहित कुमार जो कि पछियापुर गुरुद्वारे ही जा रहे थे आ गए और उनके द्वारा शोर मचाए जाने पर उक्त लोग, राहगीर लोग तथा गदरपुर की तरफ से आ रहे सौरभ अरोरा े भी उक्त लोगों को धमकी देते हुए भागते देखा, तब लोगों की भीड जमा होते देखकर भविष्य में मौका मिलने पर उसे जान से मार देने की धमकी देते हुए अपने साथ लाई हुई बाइकों पर सवार होकर भाग गए। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 191(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई जीवन सिंह के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles