spot_img
spot_img
Wednesday, April 15, 2026
spot_img

पत्रकार व नेता बता अवैध वसूली की कोशिश, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर (महानाद) : एक डम्पर मालिक ने कुछ लोगों पर पत्रकार और नेता बता उससे अवैध वसूली की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

भट्टा मौहल्ला, थाना नवाबगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी राम प्रकाश पुत्र अनोखे लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिनांक 28-8-2025 को अपने डम्फर में छोई मोड़, ढिल्लन क्रशर से रेता भरकर बरेली, उत्तर प्रदेश ले जा रहा था, इन्द्रा चौक से थोड़ी आगे किच्छा रोड पर मोहन खेड़ा व परवेज कुरैशी तथा उनके अन्य 10-15 साथियों ने जो स्वयं को पत्रकार व नेता बता रहे थे, उसका डम्फर रोक लिया।

राम प्रकाश ने बताया कि उन लोगों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुये खींचकर बाहर उतारा और कहने लगे, तुम्हें इस रोड पर नहीं चलने देंगे और हर 10-15 दिन में हमें खर्चा देना होगा वरना तुम्हारे रेता बजरी का काम नहीं चलने देंगे तथा जबरदस्ती माल व गाड़ी के कागज चैक करने लगे। उसकी गाड़ी व रेता बजरी के कागज सब ठीक थे, गाड़ी कांटा करायी, जो अंडरलोड थी। थोड़ी देर में मौके पर पुलिस आयी और बीच बचाव किया, वरना उनसे उसे अपनी जान का खतरा था। वे लोग उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

राम प्रकाश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहन खेड़ा, परवेज कुरैशी व उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ115(2), 191(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई धीरज टम्टा के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles