spot_img
spot_img
Friday, July 17, 2026
spot_img

नगर निकाय चुनाव में बजा भाजपा का डंका, 100 में से जीती 42 सीटें

विकास अग्रवाल
महानाद डेस्क : नगर निकाय चुनाव में भाजपा का डंका बज गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा ने 11 में 10 नगर निगम, 43 में से 17 नगर पालिका, 46 में से 15 (कुल 100 में से 42) नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की है।

वहीं, भाजपा ने नगर निगम के 540 पार्षदों में से 259, नगर पालिका के 444 सभासदों में से 129 तथा नगर पंचायत के 298 में से 67 पर जीत दर्ज की है।

उधर, कांग्रेस ने किसी भी नगर निगम में जीत हासिल नहीं की है। नगर पालिका के 12, नगर पंचायत के 15 (कुल 100 में से 27) अध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की है। तथा नगर निगम के 540 पार्षदों में से 86, नगर पालिका के 444 सभासदों में से 46 तथा नगर पंचायत के 298 में से 37 पदों पर जीत हासिल की है।

देखें पूरी लिस्ट –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles