spot_img
spot_img
Sunday, August 30, 2026
spot_img

काशीपुर : खाली प्लॉट के गड्ढे में डूबकर 2 बच्चों की मौत, भावुक हुए दीपक बाली

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक खाली पड़े प्लॉट के गड्ढे में भरे पानी में डूबर 2 बच्चोंकी मौत हो गइ। बच्चों की मृत्यु पर मेयर दीपक बाली ने गहरा दुख व्यक्त किया और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की। परिजनों का दुख देखकर मेयर भी भावुक हो उठे।

इस दौरान मेयर दीपक बाली ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखदाई है और इस क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वे इस घटना के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराएंगे और शासन स्तर से जो भी सहयोग इन परिवारों के लिए हो सकेगा वह करेंगे।

मेयर ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं ना हो इसके लिए गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने खाली पड़े प्लॉटों के मालिकों से अनुरोध किया कि वह उनका भरान करें और उनकी चारदीवारी कराएं, ताकि उनमें ना पानी भर सके और ना ही लोग उन प्लॉटों में गंदगी डाल सकें और भविष्य में ऐसी दुखदाई दुर्घटना ना हो।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles