बाजपुर (महानाद) : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अल्पसंख्यकों की छात्रवृत्ति में घपला करने वाले 7 मदरसों/स्कूलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, ऊधम सिंह नगर नन्दिनी तोमर ने एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति को पत्र लिखकर बताया कि जनपद ऊधम सिंह नगर में दिनांक 19 मई 2025 को अवर सचिव अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (छात्रवृत्ति डिवीजन), भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्र दिनांक 21 मार्च, 2025 के क्रम में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर भारत सरकार द्वारा विश्लेषण के आधार पर वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए संदिग्ध पाये गये स्कूलों/संस्थानों की विस्तृत जांच कराने तथा दोषी पाये जाने वाले कार्मिको के विरुद्ध विधिक कार्य कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके अनुपालन मे जिलाधिकारी उधम सिह नगर के आदेश दिनांक 11 जून 2025 के जनपद उधम सिह नगर मे। अल्प संख्यक छात्र-छात्राओं हेतु संचालित उपरोक्त संदर्भित योजना के अन्तर्गत योजनाओं में हुई अनिमितताओ/ धोखाधड़ी की जांच हेतु जनपद स्तर से संबन्धित उपजिलाधिकारियो। की अध्यक्षत मे जांच समिति गठित की गयी थीं
नन्दिनी तोमर ने बताया कि उक्त के क्रम में विभिन्न उपजिलाधिकारी अध्यक्षता वाली जांच समिति के माध्यम से विकास खण्ड वार स्तर पर प्राप्त हुई जांच आख्या के अनुसार वर्ष 2021-22 एंव 2022-23 में 7 मदरसो/स्कूल/कॉलेज में अनियमितायें पायी गयीं थीं जिनकी क्रमवार जांच आख्याएं एव निरीक्षण रिपोर्ट उनके कार्यालय के माध्यम से पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात उधम सिंह नगर प्रेषित की जा चुकी हैं।
जांच समिति द्वारा प्रस्तुत आख्या के अनुसार जनपद उधम सिह नगर के कुल 7 संस्थानों में अनियमितताएं प्रकाश में आई हैं, जिनका विवरण निम्नवत है –
1. नेशनल एकेडमी जेएचएस काशीपुर के प्रबंधक व कर्मचारी।
2. मदरसा उल जमियातुल मदरिया यूपीएस केलाखेड़ा के प्रबंधक व कर्मचारी।
3. जमिया अलविया मदरउल उलूम एचएस गदरपुर के प्रबंधक व कर्मचारी।
4. सरस्वती विद्या मंदिर एचएस किच्छा के प्रबंधक व कर्मचारी।
5. मदरसा अलविया रफीक उल उलूम धनसर केलाखेड़ा के प्रबंधक व कर्मचारी।
6. सरस्वती पूव्र माध्यमिक विद्यालय नया गांव, ब्लॉक खटीमा, किच्छा के प्रबंधक व कर्मचारी।
7. मदरसा जमिया हनफिया रजा उल उलूम बाजपुर के प्रबंधक व कर्मचारी।
नन्छिनी तोमर ने उपरोक्त संस्थानो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर बाजपुर कोतवाली पुलिस ने उक्त संस्थानों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई देवेन्द्र मेहता के हवाले की है।



