spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

आईटीआई थाना बना उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ थाना, राज्यपाल ने किया इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी को सम्मानित

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : गृह मंत्रालय भारत सरकार ने आईटीआई थाने को उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ थाने का प्रमाण पत्र दिया है। कानून व्यवस्था, इन्वेस्टिगेशन, अपराध नियंत्रण, जनता से संव्यवहार व स्वच्छता जैसे अनेक महत्वपूर्ण मानकों पर खरा उतरने पर थाना आईटीआई को राज्य के सर्वश्रेष्ठ थाने का प्रमाण पत्र मिला है।

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल उत्तराखंड गुरमीत सिंह ने थानाध्यक्ष आईटीआई इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी को देहरादून में सर्वश्रेष्ठ थाने का प्रमाण पत्र दिया। एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने इस उपलब्धि पर थानाध्यक्ष आईटीआई को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विदित हो कि पूर्व में सन 2017 में ऋषिकेश थाना टॉप टेन में रहा था, तत्समय भी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी कोतवाली ऋषिकेश के प्रभारी थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles