spot_img
spot_img
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

92 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहा चन्दन गिरफ्तार

कोटद्वार (महानाद) : पुलिस ने 92 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे छठें आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। मामले में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

आपको बता दें कि 1 जून 2024 को कोटद्वार निवासी तृप्ति नेगी ने एक को-ऑपरेटिव संस्था के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर 28 अक्टूबर 2024 को दो महिलाओं सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में वांछित चन्दन राम राज पुरोहित पुलिस को बार-बार चकमा दे रहा था।

पुलिस ने उक्त आरोपी चन्दन राम राज पुरोहित को दिल्ली के शास्त्रीनगर स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles