spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

बाजपुर तहसील का रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

बाजपुर (महानाद) : उत्तराखंड विजिलेंस विभाग की ट्रैप टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजपुर तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर एक शिकायत अआई थी। शिकायतकर्ता का भूमि विवाद कोर्ट में लंबित था, जिसमें कुमाऊं कमिश्नर ने उसके पक्ष में निर्णय दिया था। अपने पक्ष में फैसला आने के बाद जब शिकायतकर्ता ने अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय से संपर्क किया तो रजिस्ट्रार कानूनगो ने उससे रिश्वत की मांग की।

विजिलेंस, हल्द्वानी ने मामले की जांच की तथा आरोप सही पाए जाने पर सीओ अनिल सिंह मनराल द्वारा अपने पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम ने आज 11 मार्च 2025 को तहसील बाजपुर में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। लिया गया है। विजिलेंस के इस सराहनीय कार्य के लिए विजिलेंस डायरेक्टर डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

डॉ. मुरूगेशन ने जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दें। विजिलेंस विभाग 24×7 जनता की सेवा में तत्पर है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles