spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

उत्तराखंड में कल रहेगी छुट्टी, धूमधाम से मनेगी पर्वतीय होली

महानाद डेस्क : उत्तराखंड में कल भी छुट्टी रहेगी। उत्तराखंड सरकार ने पर्वतीय होली मनाने के लिए कल 15 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशवासियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य के अधीन समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों/विद्यालयों में दिनांक 15 मार्च 2025, शनिवार को पर्वतीय होली के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

यह अवकाश प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों में लागू रहेगा। हालांकि, यह अवकाश बैंकों, कोषागारों एवं उप कोषागारों पर लागू नहीं होगा।

विदित हो कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए धामी सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय पर्वतीय संस्कृति एवं परंपराओं के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेशवासियों को पारंपरिक पर्वतीय होली के उत्सव को हर्षाेल्लास के साथ मनाने का मौका मिलेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles