spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

काशीपुर : एसडीएम और तहसीलदार अचानक पहुंचे महुआखेड़ा गंज, किया ये काम

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एसडीएम और तहसीलदार आज अचानक पूरे लाव लश्कर के साथ महुआखेड़ा गंज पहुंचे और सत्यापन अभियान चलाया।

आपको बता दें कि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, राजस्व विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग के सयुंक्त निरीक्षण अभियान में महुआखेड़ा गंज में राशन कार्ड का घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमे कुल 163 राशन कार्डों का सत्यापन किया गया। जिसमें से 3 अंत्योदय व 12 बीपीएल राशन कार्ड गलत पाए जाने पर उक्त कार्ड धारकों का राशन कार्ड निरस्त किये जाने की कार्यवाही की गयी।

सत्यापन अभियान में एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, राजस्व उप निरीक्षक दौलत सिंह, क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष भट्ट सहित पुलिस बल मौजूद था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles