spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

व्यापार मंडल जसपुर का शपथ ग्रहण सम्पन्न, भारी-भरकरम कार्यकारिणी का गठन

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (व्यापार मंडल) जसपुर के पदाधिकारियों को कार्यक्रम के माध्यम से शपथ दिलाई गई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जसपुर के निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिओम सिंह, महामंत्री विमल अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अर्पित रस्तोगी ने 45 अन्य पदाधिकारियों की कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण की।

अफजलगढ़ मार्ग स्थित एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जसपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों व नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रान्तीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय संरक्षक अनिल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नवीन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक आदेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेन्द्र मोहन सिंघल, एसटीएससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा, सचिव निकेश अग्रवाल, उत्तरांचल पंजाबी महासभा प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई, कुमायूं व्यापार मंडल प्रभारी अश्विनी छाबड़ा, जसपुर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक अरोरा व तरुण गहलोत एवं अन्य गणमान्य लोगों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, महामंत्री विमल अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अर्पित रस्तोगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद व्यापार मंडल के अन्य 45 पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिओम सिंह ने व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न संगठनोे के पदाधिकारियों एवं जसपुर के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, निकेश अग्रवाल, राजाराम राजपूत, त्रिलोक अरोरा, सतीश अरोरा, प्रदीप गोयल, तरुण बंसल, तरुण गहलौत, नवीन अग्रवाल व अशोक अग्रवाल को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कार्यकारिणी का संरक्षक बनाया गया।

ललित शर्मा, राकेश अरोरा, मो. यामीन, अवलोक जैन, जाकिर हुसैन, महफूज अली, विनोद ठुकराल, हरीश ग्रोवर, सौरभ गर्ग, हरीश ग्रोवर टोनी, श्रेय अग्रवाल, हृदेश चौहान व राशिद अली को उपाध्यक्ष बनाया गया।

नरेश सिंधवानी, नीरज अरोरा, विजय रहेजा, सौरभ गोयल, अरुण कुमार, नितेश बंसल, नरेन्द्र कुमार, रंजीत चौधरी, नीरज अग्रवाल व मनोज त्यागी को मंत्री बनाया गया।

जितेंद्र खुराना, सुंदरलाल अरोरा, आशुतोष कुमार, हर्ष कुमार, खालिद अख्तर व डॉ. निशांत अरोरा को प्रचार मंत्री बनाया गया।

जसविंदर सिंह जस्सा, राजुल जैन, रोशन लाल, जश्नप्रीत, मनोज कुमार व नईम अहमद को संगठन मंत्री बनाया गया है।

समीर परवेज व अंकुर जैन को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

दीपक अरोरा व आशीष राज मित्तल को कानूनी सलाहकार बनाया गया है।

मनोज कुमार ठाकुर, वेदानन्द शर्मा, अमृत पाल सिंह, इब्राहिम अंसारी व सोनू कादरी को सदस्य बनाया गया है।

त्रिलोक अरोरा, सतीश अरोरा, अवलोक गोयल, अंकुर बंसल व महेन्द्र अरोरा को संगठन में जिला उपाध्यक्ष का पदभार दिया गया है।

इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी काशीपुर के जिला अध्यक्ष मनोज पाल को उनके कार्यालय पर जाकर फूल माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

नगर पालिका परिषद जसपुर के अध्यक्ष नौशाद सम्राट को पालिका परिसर में स्थित उनके कार्यालय में प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles