spot_img
spot_img
Tuesday, April 28, 2026
spot_img

दरोगा के साथ अभद्रता करने वाले 3 बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 1 के लगी गोली

रुद्रपुर (महानाद) : दरोगा के साथ अभद्रता कर सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचाकर भागने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के गोली लग गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भीर्ती करवाया गया हे।

आपको बता दें कि दिनांक 9.7.2025 को इंद्रा चौक के पास एक सफेद क्रेटा कार में सवार युवकों ने दरोगा से अभद्रता करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी। जब पुलिस ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और एसओजी की मदद से आरोपियों की तलाश शुरु की। कल 12.7.2025 को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त घटना के आरोपी बिलासपुर से रुद्रपुर की ओर आ रहे हैं। जिस पर पुलिस ने रामपुर रोड पर घेराबंदी कर कार को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से रिशु श्रीवास्तव (घायल), खुश नंदू और वीरेंद्र साहनी उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा और दिल्ली में तमंचे दिखाकर लूट, स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles