spot_img
spot_img
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

काशीपुर : शादी में काम करने वाले युवक को घेरकर पीटा, लटकाकर घसीटा और वीडियो बनाकर की वायरल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवक ने कुछ युवकों पर उसके भाई को घेर कर पीटने तथा लटकाकर घसीटने तथा अधमरा करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरु कर दी है।

खड़कपुर देवीपुरा, काशीपुर निवासी बॉबी पुत्र चुनमुन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 28.7.2025 की रात्रि के लगभग 12 बजे उसका भाई दीपक जो शादियों में खाना बनाने का काम करता है, काम करके अपने घर वापस आ रहा था, तो खोखरा मंदिर को जाने वाली रोड, रेलवे फाटक पर कई अज्ञात युवकों ने बिना किसी वजह उसके भाई को रोक कर लाठी डन्डों व हथियारो से बुरी तरह मारना पीटना शुरू कर दिया। उक्त युवकों ने उसके भाई को बुरी तरह मारा पीटा, जिससे उसका सिर फट गया और माथे व सिर पर गहरे घाव हो गये, उसकी आंख भी सूज गयी और पूरे शरीर में चोटें आई हैं।

बॉबी ने बताया कि गांव के ही लोगों ने उसके घर आकर बताया कि किसी ने तुम्हारे भाई को मारकर रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया है। आनन-फानन में वह अपनी बहन शिवानी और गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसका भाई रेलवे ट्रेक के किनारे अधमरी हालत में लहुलुहान हुआ पड़ा था, इस दौरान उसका मोबाइल फोन गायब हो गया है।

बॉबी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने भाई को बाजपुर रोड स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया जहा उसकी हालत गंभीर थी। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया तथा उसका सिटी स्कैन व एमआरआई कराया गया तो उसके भाई के सिर व माथे में कई जगह फ्रेक्चर होना पाया गया। ग्लोबल हॉस्पिटल से उसके भाई को बाहर ले जाने की सलाह दी गयी। रुपयों की व्यवस्था न होने के कारण रात को हम उसे अपने घर ले गये, उसकी ज्यादा तबियत खराब होने पर उसे उपचार के लिये कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहा उसका इलाज चल रहा है।

बॉबी ने बताया कि जिन लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की, उन लोगो ने उसके भाई को लटका कर खींचते हुये वीडियो बनाकर रेलवे क्रॉसिंग पर फेंकने का वीडियो वायरल किया है। हमने उस वीडियो को अच्छी तरह से देखा और गाँव वालों से वीडियो में दिखायी दे रहे लोगो की पहचान कर आकाश पुत्र महेन्द्र सिंह, हरिओम पुत्र चन्द्रपाल, अमन पुत्र बलवीर सिंह, जानकी पुत्र नामालूम, कृष्णा पुत्र मुकेश, सुमित पुत्र रघुवीर, भूरा उर्फ अभिषेक पुत्र सोमपाल, छोटू पुत्र बलवीर सिंह, मोनू पुत्र मुछड़िया, विनय पुत्र नामालूम, चाँद पुत्र नामलूम की पहचान कर ली है। इनके अलावा भी अन्य 10-12 लोग और इस घटना में सामिल थे। इन लोगों ने उसके भाई को जान से मारने की नीयत से मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल किया है। उसनके उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाइ्र की मांग की है।

आईटीआई थानाध्यक्ष कुंदन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 10 नामजद व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 115, 117, 126(2), 191(3), 193(2), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई शंकर सिंह बिष्ट के सुपुर्द की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles