spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

पुलिस ने चलाया अभियान, 7 टेंपों और 2 ई-रिक्शा किये सीज

रुद्रपुर (महानाद) : ओवरलोड टेंपो/टुकटुक (ई-रिक्शा) की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ओवरलोडिंग करते पाए गए 7 टेंपो और 2 टुकटुक (ई-रिक्शा) को सीज कर दिया।

आपको बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर जनपद में टेंपो/टुकटुक (ई-रिक्शा) में क्षमता से अधिक सवारी ढोकर ले जाने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर मनोज रतूड़ी के आदेश पर एसएसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा इंदिरा चौक एवं तेल मिल तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें क्षमता से अधिक सवारी ढोकर ले जा रहे 7 टेंपो व 2 टुकटुक सीज किए गए।

कोतवाली पुलिस ने सभी टेंपो/टुकटुक यूनियन एवं चालकों से अपील की है कि निर्धारित क्षमता में ही सवारी ले जाएं, ओवरलोड ना चलाएं, क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले टुकटुक चालकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles